सहारनपुर, यूपी: पंजाब नेशनल बैंक में 17 करोड़ के नकली नोट मिले. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट में करीब ₹17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. बैंक के ऑडिट के दौरान नोटों की गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद RBI की टीम जांच के लिए बैंक पहुंची. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे RBI के 6 अधिकारी दो गाड़ियों से बैंक पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, टीम कई घंटों से बैंक के अंदर मौजूद है और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. मामले में अब तक तीन बैंक अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है. वहीं, PNB मेरठ के चीफ मैनेजर और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. UP News | #UPNews | Uttar Pradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch