बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के बीच सियासी घमासान और तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग (EC) को पत्र सौंपकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और उनकी टीम पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है। BJP का दावा है कि बांकीपुर के कई मतदान केंद्रों पर प्रशांत किशोर की टीम द्वारा फर्जी मतदान और नियमों का उल्लंघन कराया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, संबंधित बूथों की सुरक्षा कड़ी करने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की मांग की है। वहीं, जन सुराज की ओर से इन आरोपों को चुनाव में मिल रही हार की बौखलाहट बताया गया है। #BankipurBypoll #ElectionCommission #BJP #PrashantKhor #JanSuraaj
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch