Molitics

@moliticsindia

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-1 स्थित एक औद्योगिक इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस भीषण धमाके की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुआ या सुरक्षा मानकों में लापरवाही के कारण। ​#DelhiNews #OkhlaAccident #CylinderBlast #OkhlaPhase1 #DelhiPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch