Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई जिले से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों के समूह द्वारा एक जोड़े को घेरकर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करते देखा जा सकता है। ​वायरल फुटेज के अनुसार, रात के समय मनचलों के गिरोह ने युवक और युवती को रोक लिया। वीडियो में एक नकाबपोश युवक युवती को जबरन खींचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसका साथी युवक बीच-बचाव का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस दौरान जब दोनों दोपहिया वाहन से निकलने की कोशिश करते हैं, तब भी उपद्रवी उनका हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस और स्थानीय जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और दोषियों की पहचान व कानूनी कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। ​#Jamui #Bihar #CrimeNews #BiharPolice #ViralVideo

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch