केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों और पठन सामग्री की समीक्षा को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि "मोदी जी सामाजिक न्याय और बराबरी के ख़िलाफ़ हैं। उनका पूरा सिस्टम शिक्षा से नफ़रत करता है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि छात्र सोचें या सवाल पूछें"। एक घटनाक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक गुमनाम ट्वीट में बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 'जाति का विनाश' (Annihilation of Caste) और महात्मा ज्योतिबा फुले की 'गुलामगिरी' जैसी कालजयी रचनाओं को युवाओं के लिए 'ज़हर' बताया गया, जिसके तुरंत बाद PMO के निर्देश पर शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से सिलेबस की विस्तृत जानकारी मांग ली। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि युवाओं के पेपर लीक, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर मौन रहने वाले प्रधानमंत्री इंटरनेट ट्रोल्स के इशारे पर तुरंत हरकत में आ जाते हैं। #RahulGandhi #Congress #Ambedkar #JyotibaPhule
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch