Molitics

@moliticsindia

सदर अस्पताल के HDU वार्ड में बिना किसी सेफ्टी प्रोटोकॉल और बिना मास्क के ऐसा धाकड़ प्रवेश हुआ कि मरीज भी एक पल के लिए भूल गए कि वे अस्पताल में हैं या किसी प्राइम टाइम डिबेट के सेट पर! 'खबरों की भूख' में एंकर साहब यह भूल ही गए कि अस्पताल के इंफेक्शन कंट्रोल नियम कैमरों को देखकर खुद-ब-खुद निष्क्रिय नहीं हो जाते। अब जब प्रशासन ने नियमों की याद दिलाते हुए FIR दर्ज की, तो इसे तुरंत 'पत्रकारिता का गला घोंटना' घोषित कर दिया गया। पर सवाल तो वही है, क्या टीआरपी का लाइसेंस मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा नियम अपने आप खत्म हो जाते हैं, या फिर नियम-कानून सिर्फ 'आम जनता' के पालन करने के लिए बने हैं? #AmanChopra #RanchiNews #JharkhandNews #HospitalProtocol #JharkhandPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch