समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों और बीजेपी की हार को लेकर सत्तापक्ष पर अब तक का सबसे तीखा और तंज़दार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल की तरह केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके और दबाव बनाकर चुनाव लड़ती, तो शायद उनकी यह हार न होती। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि असल में बीजेपी इस बार बिना किसी 'जुगाड़' और 'बेईमानी' के यह देखना चाहती थी कि जनता उन्हें कितना वोट देती है, और जनता ने उन्हें असलियत दिखा दी। सपा प्रमुख ने बीजेपी की इस नाकामी को जनता का करारा जवाब बताते हुए कहा कि यह बीजेपी को उनके पिछले 12 सालों के शासन का मिला 'रिटर्न गिफ्ट' है। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch