Molitics

@moliticsindia

अपने-आपसे सवाल करता हूँ-क्या आज़ादी सिर्फ़ तीन थके हुए रंगों का नाम है जिन्हें एक पहिया ढोता है या इसका कोई ख़ास मतलब होता है? और बिना किसी उत्तर के आगे बढ़ जाता हूँ चुपचाप । - धूमिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। लेकिन... क्या आज़ादी का मकसद पूरा हुआ? आजादी सिर्फ तिरंगा लहराने का नाम नहीं, बल्कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, अधिकार और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का वादा भी है। पेपर लीक और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, जातिवाद, महिला अपराध, बदहाल सरकारी व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, विस्थापन और पर्यावरण विनाश-इनसे आजादी की लड़ाई आज भी जारी है। 79 साल बाद भी अगर लोग अपने हक और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है-आखिर असली आजादी कब मिलेगी? इस स्वतंत्रता दिवस, जश्न के साथ इन सवालों पर भी बात करें। [80th Independence day India Bharat ] #india #independence #independenceday #democracy #indian

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch