Molitics

@moliticsindia

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनके और उनके परिवार की वित्तीय पृष्ठभूमि को लेकर एक RTI दायर की गई है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब उनके अमेरिका में पढ़ाई के खर्च और परिवार की आय को लेकर सवाल उठाए गए। रिपोर्टों के अनुसार, एक RTI कार्यकर्ता ने सरकारी अभिलेखों के आधार पर जांच की मांग की है, जबकि दीपके का कहना है कि उन्होंने अमेरिका में अपनी पढ़ाई छात्रवृत्ति (Scholarship) और एजुकेशन लोन के माध्यम से पूरी की थी। दीपके ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीतिक रूप से प्रेरित है और दावा किया कि उनके खिलाफ बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा RTI दाखिल कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, इस पूरे विवाद पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर पारदर्शिता, निजता तथा राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है। #AbhijeetDipke #CJP #RTI #RightToInformation #BJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch