Molitics

@moliticsindia

बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक बूथ के बाहर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित न होने देने का दावा किया है। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिलहाल विवाद के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। #Bankipur #Bihar #BJP #JanSuraaj #BoothClash #Election2026

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch