Molitics

@moliticsindia

संसद की कार्यवाही के दौरान जब सभापति ने पूछा, "संजय जी, क्या आप ही बोलेंगे?" तो आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया, "जी सर, मैं अकेला हूँ।" इस पर सत्ता पक्ष की कुछ सीटों से टिप्पणी की गई, "अकेले ही तो बचे हैं।" इसके जवाब में संजय सिंह ने कहा, "मैं अकेला भी रहूँगा, तब भी आपसे लड़ता रहूँगा। यह याद रखिए। अपनी दबंगई कहीं और दिखाइए।" इसके बाद उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए "चंदा चोर" जैसी टिप्पणी भी की, जिससे सदन का माहौल और गरमा गया। संसद में हुई यह तीखी बहस और दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #SanjaySingh #AamAadmiParty #AAP #Parliament #MonsoonSession

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch