लोकतंत्र में पत्रकारों का काम नेताओं से सवाल पूछना और जनता की आवाज उठाना है। लेकिन उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र से सवाल पूछने के दौरान सामने आए कथित बयान ने मीडिया की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में मंत्री जी कथित तौर पर पत्रकार से कहते सुनाई दे रहे हैं-“दो मिनट में ठीक कर दूंगा।” लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध है या जवाब देना नेताओं की जिम्मेदारी? #LucknowPolice #UPPolitics #GirishChandra #UttarPradesh #PoliticalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch