भोपाल से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ़्लाइट (AI-1886) के बाएं इंजन में अचानक आई खराबी के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें बस द्वारा दिल्ली भेजा गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, लेकिन कमर्शियल एयरलाइंस में बार-बार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों ने पैसेंजर सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #AirIndia #EmergencyLanding #JaipurAirport #AviationSafety #Flight
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch