Molitics

@moliticsindia

देश की नई पीढ़ी यानी Gen Z की आकांक्षाओं, उनकी जिद और भारत के भविष्य को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयानों की सोशल मीडिया पर ज़ोरदार चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के संकल्पों और उनके सपनों के सामने शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारियां बहुत छोटी हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं और पिछले 10 वर्षों में पैदा हुए 20 करोड़ बच्चों के अपने सपने हैं, जो भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई पीढ़ी का विरोध करने के बजाय उसे समझना बेहद जरूरी है और Gen Z की जिद से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। #DharmendraPradhan #GenZ #EducationMinister #YouthPower #IndianYouth

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch