लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डिजिटल पेमेंट और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कथन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का रुख 'रीढ़ सीधी' रखने का था। इसके विपरीत, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह समर्पण कर दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिकी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए UPI पर शुल्क लगाकर हर भारतीय पर अप्रत्यक्ष टैक्स थोपा जा रहा है। उन्होंने पीएम से रीढ़ सीधी रखने और इस कथित 'डिजिटल टैक्स' को तुरंत वापस लेने की मांग की। #RahulGandhi #PMModi #IndiraGandhi #UPI #UPITax
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch