Molitics

@moliticsindia

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 'खान और खनिज (विकास और नियमन) संशोधन विधेयक' (MMDR Act) के खिलाफ ओडिशा में सियासत तेज हो गई है। ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। ​कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नया खनन कानून ओडिशा के अधिकारों और वित्तीय स्वायत्तता पर सीधा हमला है। पार्टी का दावा है कि इस विधेयक से राज्य के अधिकारों में कटौती होगी, जिससे ओडिशा को करीब ₹20,000 करोड़ का वार्षिक राजस्व नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, यह कानून आदिवासियों के हितों और पर्यावरण सुरक्षा के नियमों को भी कमजोर करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस विधेयक पर चर्चा करने और इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए तुरंत विधानसभा सत्र बुलाया जाए। ​#OdishaNews #OdishaCongress #MMDRAct #MiningPolicy #GovernorOdisha

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch