आंध्र में पवन कल्याण के साथ पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान रंगारंग कार्यकर्म का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश की सीएम चंद्रबाबू नायडु और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'बच्चों के इस अंदाज़ से मैं बहुत प्रभावित हुआ. यह अद्भुत पहल आंध्र प्रदेश के लोगों के स्नेह और राज्य की समृद्ध विरासत, खासकर आदिवासी समुदायों की संस्कृति को दर्शाती है.'
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch