गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज. हिट एंड रन मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता सिया के परिजनों की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हत्या के प्रयास यानी धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है. बीती रात गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में पीड़िता सिया के पिता, भाई और अन्य परिजन पहुंचे थे और उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई थी. मामले में डीसीपी ईस्ट संदीप मलिक ने टेलीफोन पर बातचीत में जानकारी साझा करते हुए कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार सवार युवक ने कथित तौर पर जानबूझकर और इरादतन बाइक सवार सिया को टक्कर मारी थी. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह जान से मारने की कोशिश का मामला प्रतीत होता है. लिहाजा, पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. Gurugram Hit & Run Case l Gurgaon News l Gurugram News
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch