Molitics

@moliticsindia

भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य के शिक्षा मंत्री से जवाबदेही तय करने तथा इस्तीफे की मांग की। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में किसी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में नकल या गड़बड़ी के मामलों में कार्रवाई की गई है। #Punjab #PaperLeak #Parliament #BJP #BhagwantMann #PunjabGovernment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch