Molitics

@moliticsindia

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में इस खतरनाक संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मरीजों में चांदीपुरा वायरस की आधिकारिक पुष्टि हुई है। वहीं 11 संदिग्ध सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। #ChandipuraVirus #GujaratHealthAlert #PrafulPansheriya #GujaratNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch