गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान लोहे का बड़ा स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान की निगरानी की। PTI के मुताबिक, कुल 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से 12 को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन मजदूरों को गंभीर चोट न होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भर्ती सभी 12 मजदूरों की हालत स्थिर बताई गई और कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्टों में स्लैब गिरने की वजह निर्माण के दौरान क्रेन से स्ट्रक्चर के एक हिस्से के टकराने की आशंका जताई गई है। #Gandhinagar #GujaratNews #BuildingAccident #ConstructionAccident #BreakingNews Gandhinagar Building Collapse, Gujarat News, Construction Accident, Workers Rescued, Slab Collapse, Rescue Operation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch