Molitics

@moliticsindia

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजस्थान में जंतर-मंतर के युवा आंदोलनकारियों पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की बदहाली और शिक्षा के मुद्दों पर आवाज़ उठाने वाले युवाओं पर भाजपाइयों द्वारा हिंसक हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़ करना बेहद निंदनीय है। अखिलेश यादव ने कहा कि हिंसा हताशा का उग्र रूप है और शिक्षा-विरोधी बीजेपी कभी नहीं चाहती कि युवा जागरूक होकर उनके रूढ़िवादी व सामंतवादी शासन के खिलाफ सवाल खड़े करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए शिक्षा व्यापार है, न कि मानव संसाधन विकास का जरिया। युवा अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, जिसे दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #RajasthanNews #EducationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch