भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का 3 दिन से चल रहा आंदोलन खत्म हुआ मध्य प्रदेश सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने पर सहमति दी है। इसके बाद भोपाल में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म हो गया और डॉक्टर काम पर लौट गए। यह फैसला डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ इंटर्न डॉक्टरों, JUDA और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद हुआ। सरकार ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मामले में दो पुलिसकर्मियों को भी लाइन अटैच किया है। #Bhopal #InternDoctors #MadhyaPradesh #DoctorProtest #StipendHike Bhopal Intern Doctors, Stipend Hike, Doctor Protest, Madhya Pradesh, Rajendra Shukla, Medical Interns
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch