राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के दौरान SC/ST समुदाय के खिलाफ कथित विवादित और अपमानजनक नारेबाज़ी का मामला गर्मा गया है। प्रदर्शनकारी जातिगत आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और EWS जैसी समीक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन इस दौरान लगे आपत्तिजनक नारों ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक तरफ जहां देश भर में आज भी जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की मांग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक समाज से जातिगत असमानता खत्म नहीं होती, तब तक प्रतिनिधित्व और सुरक्षा के लिए आरक्षण बेहद जरूरी है। #JantarMantar #ReservationSystem #SCSTAct #CastDiscrimination #SocialJustice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch