जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) लागू न किए जाने और बेमौसम बारिश व प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हो रहे भारी नुकसान के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे पीडीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घाटी और जम्मू संभाग के किसान और बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार फसल बीमा योजना लागू करने में लगातार लापरवाही बरत रही है। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च आगे बढ़ाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और स्थिति पर काबू पाने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। #JammuAndKashmir #PDP #MehboobaMufti #CropInsurance #PMFBY
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch