झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर कथित तौर पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। #Ranchi #Jharkhand #AISA #NehaBora #StudentProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch