News Pinch

@thenewspinch

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चला, बैरिकेड-फेंसिंग हटाई गईं. दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने कुछ ढांचों पर बुधवार देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार, हाई कमीशन की निर्धारित सीमा से बाहर बनाए गए इन ढांचों को हटाया गया है. कार्रवाई के दौरान शांतिपथ स्थित हाई कमीशन के बाहर लगे बैरिकेड और फेंसिंग को भी हटाया गया. इसके अलावा, वीजा सेक्शन के पास लोगों की कतार को व्यवस्थित करने के लिए बनाए गए अस्थायी ढांचे भी ध्वस्त कर दिए गए. यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब इससे दो दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल भी हटा दिए गए थे.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch