Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने UGC-NET के 3 विषयों (सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स) की परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराए जाने के फैसले पर NTA और मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि NTA मुख्य मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है कि क्या परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुए थे? उन्होंने आरोप लगाया कि NTA की गलतियों और लापरवाही की सजा देश के उन हजारों छात्रों को भुगतनी पड़ रही है, जिन्होंने वर्षों मेहनत कर फीस दी और दूर-दराज के सेंटर्स पर जाकर एग्जाम दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों का पैसा, समय और मानसिक शांति छीन रही है। #RahulGandhi #UGCNET #NTA #DharmendraPradhan #UGCNET2026

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch