Molitics

@moliticsindia

कर्नाटक में मनी लॉन्ड्रिंग और कथित आबकारी अनिमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली और चिक्कोड़ी से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और गोवा सहित कई शहरों में मंत्री के सरकारी और निजी आवासों, व्यावसायिक ठिकानों व उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर की गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी अवैध लेनदेन, विदेशी फंड ट्रांसफर और आबकारी विभाग से जुड़ी अनियमितताओं के वित्तीय नेटवर्क को खंगाल रही है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF) के जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच ED अधिकारियों की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की पड़ताल कर रही हैं। #SatishJarkiholi #EDRaid #KarnatakaPolitics #PriyankaJarkiholi #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch