लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आंदोलनकारी आदिवासी छात्रों से मुलाकात कर उनके संघर्ष का समर्थन किया। शिक्षा, हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की जीत पर खुशी जताते हुए राहुल गांधी ने कहा, "नासिक के छात्रों की लड़ाई सिर्फ़ शिक्षा और हॉस्टल की नहीं, अपने वजूद की भी है। साहसी छात्रों ने सरकार के सामने हक़ की आवाज़ उठाई और जीत हासिल की। उनके अधिकारों की हर लड़ाई में हम साथ खड़े हैं।" वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि संघ और भाजपा आदिवासियों की पहचान छीनकर उन्हें केवल 'वनवासी' बनाना चाहते हैं। #RahulGandhi #Congress #Nashik #AdivasiRights #MaharashtraPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch