Molitics

@moliticsindia

तमिलनाडु के विपक्ष के नेता और डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कावेरी मुद्दे पर एक प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर की गई कथित 'द्विअर्थी' (double-meaning) और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। सत्तारूढ़ पार्टी TVK ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों ने भी इस टिप्पणी को 'अश्लील और शर्मनाक' बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। #UdhayanidhiStalin #TrishaKrishnan #DMK #TVK #TamilNaduPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch