निशु आज़ाद के पिता पर हमले के आरोपी, स्वतंत्र भारद्वाज को 3 हफ़्ते की मिली अंतरिम ज़मानत. दिल्ली की एक अदालत ने स्वतंत्र को बड़ी राहत दी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले समेत अन्य आरोपों के संबंध में स्वतंत्र भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम ज़मानत दे दी है. अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर अपना आदेश 15 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch