Molitics

@moliticsindia

दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान पत्रकार सुधीर चौधरी के वकील ने पीठ को सूचित किया है कि 'संसद तोड़ने' से जुड़े विवादित नारे में गलत पहचान किए जाने के बाद छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता विजय शेरावत से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा लिया गया है। ​यह मामला एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रसारित कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें आरोप था कि गलत तरीके से विजय शेरावत की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल करते हुए उन्हें आपत्तिजनक बयानों से जोड़ा गया था। इसके खिलाफ शेरावत ने ₹5 करोड़ की मानहानि की याचिका दाखिल कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत को अवगत कराया गया कि प्रसारित सामग्री और उससे जुड़ी पोस्ट को संबंधित प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। ​#DelhiHighCourt #SudhirChaudhary #VijaySherawat #LegalUpdates

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch