दिल्ली मेट्रो में CISF अधिकारी ने महिला की चुपके से ली तस्वीर, हो गए सस्पेंड! दिल्ली मेट्रो के एम्स मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के एक जवान पर युवती की चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महकमे की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जवान को रविवार को निलंबित कर दिया गया.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch