News Pinch

@thenewspinch

पश्चिम बंगाल में इस बार दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा समितियों और आयोजनों से जुड़े नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की है. घोषणा के तहत, पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाई जा रही है. इसके साथ ही आयोजकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पूजा के कारण सड़क या नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित न हो. नई व्यवस्था के तहत बड़ी पूजा समितियों को लंबे समय से दिए जा रहे सरकारी अनुदान की परंपरा खत्म करने का फैसला किया गया है. वहीं, अष्टमी के दिन राज्य में ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की बिक्री पर रोक होगी. West Bengal News | CM Suvendu Adhikari | #WestBengal

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch