मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा मतदाता सूची संशोधन (SIR) और चुनाव आयोग के फैसलों में दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी भाजपा अपने पसंदीदा "वोट चोर ज्ञानेश कुमार" को बचाने में जुट गई है, क्योंकि दोनों की सांठगांठ साफ है। संजय सिंह ने मांग की कि केवल लीपापोती करने से बात नहीं बनेगी ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाकर जेल भेजा जाए, विवादित SIR प्रक्रिया के तहत हुए फैसलों और चुनावों को रद्द किया जाए और देश में भविष्य के चुनाव निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वैलेट पेपर (Ballot Paper) से ही कराए जाएं। #SanjaySingh #GyaneshKumar #CEC #EVMvsBallot #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch