उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस (IAS) और 34 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। इस नई तबादला सूची के तहत प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ, राजस्व परिषद प्रयागराज के अधिकारियों और कई मंडलों के अपर आयुक्त, एडीएम व एसडीएम स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक तंत्र को अधिक चुस्त-दुरुस्त और कार्यकुशल बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। #UPIASTransfer #UPBureaucracy #YogiGovernment #UPNews #Administration
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch