Molitics

@moliticsindia

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ के दावे को लेकर NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई कम करने की मांग करते हुए कहा कि अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सुले ने GDP ग्रोथ पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर अर्थव्यवस्था इतनी अच्छी चल रही है, तो सोना खरीदने में लोगों को दिक्कत क्यों होनी चाहिए?” उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मंगलसूत्र सिर्फ गहना नहीं, बल्कि निवेश और आर्थिक सुरक्षा का साधन भी है। #SupriyaSule #GDP #Inflation #Gold #NCP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch