Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले से गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनाव की खबर सामने आई है। विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस जब डीजे को थाने ले जाने लगी, तो भीड़ उग्र हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे सपा सांसद पप्पू निषाद की गाड़ी को घेरकर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। #SantKabirNagar #UPNews #PappuNishad #GaneshVisarjan #ViralVideo

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch