Molitics

@moliticsindia

बिहार में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कल्याण विभाग से जुड़ी एक जनसुनवाई के दौरान, मंत्री लखेंद्र पासवान की मौजूदगी में ही एक डेटा एंट्री ऑपरेटर पर अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति (SC–ST) अत्याचार से जुड़े मामले में मिलने वाली सरकारी आर्थिक सहायता जारी करने के बदले ₹50,000 रिश्वत मांगने का आरोप लगा। पीड़ित ने मंत्री के सामने ही अपनी शिकायत रखी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर को तत्काल निलंबित (Suspend) करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही है। #Bihar #LakhandraPaswan #Corruption #Bribery #WelfareDepartment #BiharGovernment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch