Molitics

@moliticsindia

कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल की अव्यवस्थाओं और बदसलूकी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राएं “विद्यालय प्रशासन हाय-हाय” और “हमारी मांगें पूरी करो” जैसे नारे लगाते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है और शिक्षकों पर बदसलूकी व अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में जिला प्रशासन से संज्ञान लेकर जांच और जरूरी कार्रवाई की मांग की जा रही है। #Kaushambi #UttarPradesh #StudentProtest #SchoolEducation #StudentIssues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch