मणिपुर के नोनी में उग्रवादी संगठन ZUF के दो गुटों के बीच फिर गोलीबारी हुई। शनिवार सुबह ZUF-Kamson और ZUF-Jenchui गुटों के बीच हुई झड़प में एक कैडर की मौत और छह घायल हुए। यह घटना एक दिन पहले हुई झड़प के बाद हुई, जिसमें एक अन्य कैडर की मौत हुई थी। यानी दो दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत और 6 घायल हुए हैं। दोनों गुटों के बीच यह संघर्ष उस समय हो रहा है, जब ZUF ने केंद्र और मणिपुर सरकार के साथ 2022 में Suspension of Operations समझौता किया था। #Manipur #Noney #ZUF #ManipurViolence #NortheastIndia
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch