Molitics

@moliticsindia

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। खड़गे ने कहा कि उन्होंने वही 'वंदे मातरम्' गाया है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल गाया करते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ताधारी दल के नेताओं के जन्म से भी पहले राष्ट्रीय गीतों को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि केवल सत्ता में होने से कोई दल अपने नियम देश पर नहीं थोप सकता, क्योंकि कल कोई दूसरी सरकार आएगी तो क्या देश के नियम बदल जाएंगे? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस रूप में वंदे मातरम् गाना अपराध है, तो फिर गांधी, नेहरू और पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। #MallikarjunKharge #Congress #VandeMataram #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch