Molitics

@moliticsindia

मुंबई के IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर के एक छात्र की मौत के बाद कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया। 19 वर्षीय छात्र Energy Science and Engineering विभाग में पढ़ता था और शुक्रवार को अपने हॉस्टल में मृत पाया गया। IIT बॉम्बे के मुताबिक, छात्र को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। संस्थान ने कहा कि उसने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर उत्तर लेने की कोशिश की थी। संस्थान के अनुसार, उसके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और शिक्षक व विभागाध्यक्ष ने उससे बात कर काउंसलिंग की थी। घटना के बाद 400 से अधिक छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया और प्रशासन से जवाबदेही व पारदर्शिता की मांग की। छात्रों ने संभावित निलंबन और अकादमिक भविष्य को लेकर दबाव की बात कही, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं। #IITBombay #StudentSuicide #CampusNews #StudentProtest #MumbaiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch