Molitics

@moliticsindia

संविधान के मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए नागपुर में भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) ने भव्य 'संविधान सम्मान यात्रा' का आयोजन किया। इस यात्रा के जरिए युवा कांग्रेस ने मनुस्मृति के बढ़ते प्रभाव और विचारधारा का कड़ा विरोध करते हुए देश को केवल बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संविधान से चलाने का संकल्प दोहराया। ​नागपुर की सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रतियां लेकर हुंकार भरी। युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि देश की अखंडता और समानता का आधार केवल भारत का संविधान ही रहेगा। ​#YouthCongress #IYC #NagpurNews #SamvidhanSammanYatra

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch