जम्मू-कश्मीर में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की ऐतिहासिक भूमिका को लेकर BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सियासी बहस तेज हो गई है। BJP नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शेख अब्दुल्ला पर महाराजा हरि सिंह के खिलाफ 1931 के आंदोलन में ब्रिटिशों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि “जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे हमें उस दौर का इतिहास क्या सिखाएंगे?” उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के योगदान और बलिदानों को जम्मू-कश्मीर के इतिहास का अहम हिस्सा बताया और BJP पर इतिहास को अलग तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। #OmarAbdullah #SheikhAbdullah #JammuKashmir #JammuKashmirPolitics #NationalConference
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch