Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की छात्रा से सरेराह हुई बदसलूकी और उत्पीड़न के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा राजनीतिक हमला बोला है। ​इमरान प्रतापगढ़ी ने जमुई की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस तरह खुलेआम गुंडे एक बिटिया को उठाकर ले जा रहे हैं, वह किसी बर्बर युग की याद दिलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमुई और मणिपुर के विज़ुअल एक जैसे नजर आ रहे हैं और भाजपा व उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार अपराध की भयावह स्थिति को दर्शाते हैं। ​#ImranPratapgarhi #Congress #BiharPolitics #Jamui #WomenSafety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch