छात्रों का भविष्य बचाने और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर 'फास्ट ट्रैक' न्याय देने का दावा कितनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, इसकी बानगी पटना के विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में देखने को मिली। NEET पेपर लीक मामले की पहली ही सुनवाई में सीबीआई (CBI) के वकील साहब कोर्ट पहुंचे ही नहीं, जिसके चलते आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टालनी पड़ी। जब देश के सबसे बड़े एग्जाम स्कैम की पैरवी का यह आलम हो, तो आम छात्र अपनी उम्मीदों का 'फास्ट ट्रैक' किस पटरी पर खोजें, यह सोच का विषय है! #NEETPaperLeak #CBI #cjp #FastTrackCourt #NEETRow
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch