हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज होने पर सियासी बवाल मच गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि "भाजपा की दलित-विरोधी सोच ही उत्तराखंड में मंच धुलवाती है और फिर सवाल उठाने पर नेता प्रतिपक्ष पर FIR करवाती है। यह घोर निंदनीय है। ऐसा करके भाजपा ने खुद अपनी पराजय के पत्र पर दस्तख़त कर दिए हैं।" #RahulGandhi #MallikarjunKharge #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UttarakhandNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch