दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और ई-20 ईंधन को लेकर तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को सामान्य पेट्रोल और E20 पेट्रोल में से अपनी पसंद का विकल्प मिलना चाहिए, E20 पेट्रोल की कीमत कम की जानी चाहिए और शुद्ध (Pure) पेट्रोल के दाम भी घटाए जाने चाहिए। केजरीवाल का कहना है कि वाहन चालकों को अपनी गाड़ी के अनुरूप ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए और ईंधन नीति ऐसी हो जो उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखे। #ArvindKejriwal #AAP #Petrol #E20 #EthanolBlending
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch